नई दिल्ली। दिल्ली के भलस्वा डेरी थाने इलाके में एक आदमी ने अपनी ही लिव इन पार्टनर की हत्या कर दी। लिव इन में रहने वाला युवक शादीशुदा था वहीं उसकी पार्टनर भी शादीशुदा था। जिस महिला की हत्या हुई है उसकी पहचान संतोषी देवी के नाम से हुई है, वहीं आरोपी का नाम विजय बताया गया है। दरअसल इस मामले में हत्या करने वाले आरोपी ने खुद ही पुलिस थाने जा कर मामले की जानकारी दी। क्योंकि वो रात भर महिला के शव को छिपाने की कोशिश करता रहा और जब वो उसमे सफल नहीं हुआ तो खुद थाने जा कर आत्मसमर्पण कर दिया। उसने हत्या करने के बाद महिला के शव को घर के टायलेट में ही रखा था, फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। लिव इन पार्टनर की हत्या के बाद आरोपी ने खुद थाने जाकर आत्मसमर्पण किया था। पहले तो पुलिस को उसकी बात पर यकीन नही हुआ उन्हें लगा वो नशे में बोल रहा है। जब बार बार बोलने पर पुलिस उसके घर पहुंची तो महिला की लाश को कपड़े में लपेटा हुआ देखा। इस मामले में बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त बृजेंद्र यादव ने बताया कि 18 जून रात करीब नौ बजे आरोपी भलस्वा डेरी थाने में आया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने लिव इन पार्टनर की हत्या करके शव को घर में रखा हुआ है, पुलिस को पहले लगा वो नशे में है लेकिन बार बार कहने पर पुलिस आरोपी के घर जांच करने पहुंची जहां महिला का शव पड़ा हुआ था। पुलिस के मुताबिक विजय और संतोषी दोनों शादी शुदा थे, लेकिन दोनों ने अपने अपने पति और पत्नी को छोड़ दिया था। दरअसल कुछ साल पहले विजय संतोषी से मिला था और जब उसकी पत्नी को इस बात की जानकारी हुई तो वो अपने चारों बच्चों को लेकर चली गई। फिर विजय संतोषी के साथ रहने लगा और संतोषी भी अपने पति से अलग हो चुकी थी उसके भी 4 बच्चे थे। आरोपी के साथ भी उसका एक बच्चा हुआ था जो अभी 2 साल का है।