पहले पिता को खिलाई नशे की गोलियां फिर बेटे-मां ने किए टुकड़े

Spread the love


नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ईस्ट दिल्ली में मिल रहे इंसानी शरीर के टुकड़ों की गुत्थी को सुलझा ली है। क्राइम ब्रांच ने एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बेटे ने मां के साथ मिलकर पिता की हत्या का अंजाम दिया और फिर शव को काट कर फ्रीज में रख दिया। दोनों ने अलग-अलग दिन आकर चांद सिनेमा के सामने स्थित ग्राउंड में आधी रात के बाद शवों के टुकड़े को ठिकाने लगाया गया। दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड की तरफ से हुए एक और हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया। एक लड़के और लड़की ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। दोनों ने पांडव नगर में एक लड़के के शव को काटकर फ्रिज में रखा। इसके बाद शव के टुकड़ों को ईस्ट दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। दिल्ली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के घर से वह फ्रिज भी जब्त कर ली गई है जिसमें शव के टुकड़े काटकर रखे गए थे। मृतक युवक का नाम अंजन दास है। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hello