इंदौर। एक पत्नी ने अपने प्रोफेसर पति की पिटाई कर दी। दांत से गले, नाक और कान पर बुरी तरह से काट लिया। घायल पति को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल से सूचना के बाद पुलिस वहां पहुंची और पीडि़त पति के बयान दर्ज कर मामले में पत्नी के खिलाफ केस दर्ज किया। पूरा विवाद पहली पत्नी से हुए बेटे को घर लाने पर हुआ। पुलिस के मुतातबक प्रोफेसर संदीप कुमार इंदौर के निजी कॉलेज में प्रोफेसर थे। जबकि उनकी पत्नी अपूर्वा भी जॉब करती हैं। संदीप कुमार ने बेटे के जन्म के बाद पत्नी को तलाक दे दिया था। जबकि अपूर्वा भी आपसी विवाद के चलते अपने पहल पति को तलाक दे चुकी है। अपूर्वा और संदीप दोनों ने ही कुछ समय पहले दूसरी शादी की है। दोनों रॉयल ग्रीन टाउनशिप में रहते हैं। अस्पताल में भर्ती संदीप कुमार नरे बताया कि उन्हें पहली पत्नी से एक बेटा है। जोराजस्थन के भरतपुर में दादा-दादी के साथ रहता है। गत दिवस वह अपने माता-पिता के साथ बेटे को भी भरतपुर से इंदौर ले आए थे। बेटे को देखकर अपूर्वा गुस्सा हो गई। उसने बेटे को पीटने की कोशिश की। संदीप को बचाने की कोशिश की तो संदीप को भी दांतों से काट लिया। झूमा झटकी में अपूर्वा ने संदीप की छाती, गर्दन और चेहरे पर दांतों से काट लिया। इतना ही नहीं गर्दन और कान पर नाखूनों से बुरी तरह से नोंच लिया। पुलिस ने जब संदीप का मेडिकल देखा तो गंभीर धारा में अपूर्वा पर केस दर्ज कर लिया। कॉलेज में जाकर कर चुकी विवाद, नौकरी गई, अब पढ़ा रहा कोचिंग पुलिस के मुताबिक संदीप शहर के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में पढ़ाते थै। कुछ समय पहले पत्नी अपूर्वा कॉलेज पहुंची और यहां भी संदीप से विवाद किया। इसके बाद कॉलेज मैनेजमेंट ने संदीप को नौकरी से निकाल दिया। इसके बाद वह प्राइवेट कोचिंग कर बच्चों को पढ़ाने लगी।