
काशीपुर। पर्यावरण दिवस के अवसर पर उपस्थित भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा महाराजश्री ने कहा कि प्रकृति हमारी जन्मदात्री माँ से भी अधिक हमारी रक्षा करती है, परंतु प्रकृति के नियमानुसार यदि नहीं रह कर अपितु उससे खिलवाड़ करें तो यह रक्षक होने के बजाय हमारी भक्षक भी बन सकती है। आए दिन जहाँ तहाँ बाढ़, भूकंप, सूखा, प्राकृतिक अन्यान्य विपदाएँ हमारी प्रकृति के साथ खिलवाड़ का ही परिणाम रहा है। प्रकृति के साथ खिलवाड़ बंद करके उनके संरक्षण पर ध्यान देना बहुत ही आवश्यक है। समय रहते यदि हमने इस ओर ध्यान नहीं दिया तो बाद में पश्चाताप के अलावा हमारे हाथ कुछ भी शेष नहीं रहेगा। इस दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। उल्लेखनीय है कि आगामी 9 से 12 जून विराट धर्म सम्मेलन का आयोजन ए.एन. झा इंटर कॉलेज करनपुर गढीनेगी के पास होगा। 12 जून को श्री महाराज जी का पावन जन्मोत्सव देश विदेश में लगभग 380 स्थानों पर धूमधाम से मनाया जाएगा।
