Aaj Ki Kiran

परिजनों से बिछुड़ा बालक बहादराबाद टोल प्लाजा पर मिला बालक को ढूंढने में कांस्टेबल शशिकांत ने निभाई अहम भूमिका

Spread the love


हरिद्वार। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व के दौरान परिजनों से बिछुड़ा दस साल के बालक को पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से तलाश करते हुए बहादराबाद टोल प्लाजा से खोज निकाला। बालक को खोज निकालने में छुट्टी पर चल रहे एक कांस्टेबल की भूमिका अहम बतायी जा रही है। पुलिस ने बरामद बालक को उसके परिजनों के सुपूर्द कर दिया। हरिद्वार में खोये बच्चे को वापस पाकर परिजनों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जिसने पुलिस का दिल से आभार जताया है। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक राकेन्द्र सिंह कठैत ने बताया कि कार्तिका पूर्णिमा स्नान पर्व पर काशी नगरिया बिलारी मुरादाबाद यूपी निवासी अमित अपने परिवार के साथ स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचे थे। जिन्होंने परिवार के साथ हरकी पौडी पर स्नान किया, लेकिन इसी दौरान भीड में उनका दस साल का बेटा शेखर बिछुड गया। जिसकी परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश की मगर कोई सफलता नहीं मिलने पर परिवार ने हरकी पैड़ी चैकी पहुंचकर जानकारी दी। जिसपर पुलिस परिजनों से बिछुडे बच्चे की तलाश में जुट गयी। इसी दौरान कोतवाली नगर में तैनात आरक्षी शशिकांत त्यागी जोकि छुट्टी पर चल रहा था वह भी अपने परिजनों के साथ स्नान के लिए हरकी पैड़ी पहुंचा था। जब उसको बच्चे की गुमशुदगी की जानकारी लगी तो छुट्टी होने के बाबजूद उसने अपने परिजनों को स्नान के बाद वापस घर भेज दिया। और खुद पुलिस के साथ लापता बालक की तलाश में जुट गयी। कोतवाल श्री कठैत ने बताया कि आरक्षी शशिकांत त्यागी ने हरकी पैड़ी से लेकर बहादराबाद तक सीसीटीवी कैमरों को खंगालते हुए आखिर टोल प्लाजा के पास लापता बालक को सकुशल बरामद कर लिया। जिसकी जानकारी परिजनों को दी गयी। जिसके बाद परिजन कोतवाली पहुंचे जहां पर लापता बालक को परिजनों के सुपूर्द कर दिया। परिजनों ने बिछुडे बालक के सकुशल मिलने पर पुलिस को दिल से आभार जताया है। पुलिस अधिकारियों ने आरक्षी शशिकांत त्यागी के ड्यूटी के प्रति जज्बे को देखते हुए उसकी पीठ थपथपाई है। व्यापारी शशिकांत को दुआएं देते नहीं थक रहा था।  

4 thoughts on “परिजनों से बिछुड़ा बालक बहादराबाद टोल प्लाजा पर मिला बालक को ढूंढने में कांस्टेबल शशिकांत ने निभाई अहम भूमिका

  1. Site web 1xbet cd apk – paris sportifs en ligne sur le football et autres sports. Propose des paris en direct et a l’avance, des cotes, des resultats et des tournois. Description detaillee du service, des fonctionnalites du compte et de son utilisation au Congo.

  2. Site web de parifoot rdc: paris sportifs, championnats de football, resultats des matchs et cotes. Informations detaillees sur la plateforme, les conditions d’utilisation, les fonctionnalites et les evenements sportifs disponibles.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *