Aaj Ki Kiran

पत्रकारों की हर प्रकार की समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाएगा: सूचना महानिदेशक 

Spread the love

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब की नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने अध्य्क्ष अजय राणा और महामंत्री योगेश सेमवाल के नेतृत्व में सूचना एवं लोक संपर्क निदेशालय में महानिदेशक बंशीधर तिवारी से भेंट की। इस मौके पर श्री तिवारी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब की नव निर्वाचित कार्यकारिणी को चुनाव में जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर प्रेस क्लब कार्यकारिणी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब के नए भवन निर्माण की प्रक्रिया को लेकर वार्ता की। श्री तिवारी ने बताया कि प्रेस क्लब भवन निर्माण का कार्य प्रगति पर है और इसे शीघ्र पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, अध्यक्ष अजय राणा ने सूचना महानिदेशक के समक्ष पत्रकारों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को रखते हुए उनके शीघ्र निवारण का आग्रह किया। इस पर महानिदेशक श्री तिवारी ने स्पष्ट रूप से आश्वस्त किया कि पत्रकारों की हर प्रकार की समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाएगा। महानिदेशक श्री तिवारी ने कहा कि मीडिया कर्मियों के हित में विभाग पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उन्हें हर स्तर पर सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि उत्तरांचल प्रेस क्लब का भवन निर्माण जल्द से जल्द पूरा हो, इसके लिए प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है।