Aaj Ki Kiran

पत्नी से नाराज सिरफिरे ने कई दुपहिया वाहन जलाए

Spread the love


देहरादून ।  पत्नी से नाराज सिरफिरे ने शहर कें कई दुपहिया वाहन चला दिए। घटना शनिवार रात की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, ब्राह्मणवाला, ब्रह्मपुरी, माजरा समेत कई इलाकों में आगजनी की घटना हुई। छानबीन में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो सभी घटनाओं में एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। उसे पुलिस ने पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान इरफान (35) पुत्र लतीफ निवासी ब्राह्मणवाला के रूप में हुई। पुलिस
से पूछताछ में पता लगा कि आरोपी पलटन बाजार में चूडिय़ां बेचता है। उसकी पत्नी काफी समय पहले मायके चली गई थी। उसके व्यवहार के चलते वह वापस नहीं लौट रही है। शनिवार रात उसने पत्नी से फोन पर बात की और कहा कि मैं पूरे देहरादून को आग लगा दूंगा। इसके बाद आक्रोशित होकर घर से निकला और वाहन
जलाने लगा।पूर्व विधायक एवं राजपुर से कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार ने डीआईजी जन्मेजय खंडूड़ी से मुलाकात की। शहर में कानून व्यवस्था मजबूतकरने की मांग उठाई। रात में पुलिस गश्त पर भी सवाल उठाए। राजकुमार ने कहा कि देहरादून को सबसे सुरक्षित शहरों में से एक माना जाता था, परंतु अपराध बढ़ रहे हैं। शनिवार रात को पटेलनगर, फालतू लाइन और आसपास के स्थानों पर
असामाजिक तत्वों ने बाइकें समेत कई वाहन जला दिए। राजकुमार ने मादक पदार्थों की तस्करी रोकने को भी कड़े कदम उठाने की मांग की। इस अवसर पर पूर्व दर्जाधारी अशोक वर्मा, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पार्षद अर्जुन सोनकर, राजेश उनियाल आदि मौजूद थे।

4 thoughts on “पत्नी से नाराज सिरफिरे ने कई दुपहिया वाहन जलाए

  1. the best adult generator animate adult photos create erotic videos, images, and virtual characters. flexible settings, high quality, instant results, and easy operation right in your browser. the best features for porn generation.

  2. Скорость загрузки сайта — ключевой фактор ранжирования и удобства. Проведем аудит и ускорим ваш ресурс продвижение сайта в Гродно. Быстрый сайт из Гродно лучше ранжируется и меньше теряет посетителей, что напрямую влияет на продажи.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *