पत्नी किसी से अक्सर करती थी बात
गोंडा । नगर कोतवाली क्षेत्र में पत्नी की बेवफाई से तंग आकर पति ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने उस के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। नगर कोतवाली क्षेत्र के फोरविस गंज में कासी राम कालोनी में किराए के मकान में रह रहे 25 वर्षीय वजीर पुत्र ईदू अपने पत्नी उषा के साथ रहता था। मंगलवार की बीती रात्रि में फांसी लगा लिया। जिस से उस की मौत हो गई। मृतक के पत्नी उषा ने बताया कि उस का पति मुंबई में रहता था। बीते शनिवार को आया था। दारू पीता था। मंगल वार की रात्रि में पत्नी उषा के साथ सोने को लेकर झगड़ा किया था। इस के बाद सभी सो गए। रात्रि में ही उसने पंखे से दुपट्टा बांध कर फाँसी लगा कर लटक गया। मृतक के छोटे बेटे सलमान ने देख लिया। उसने अपनी मां उषा को बताया। उषा ने बताया कि किसी तरह से उस को उतारा और कालोनी के कुछ लोगो को बुला कर अस्पताल ले गए। चिकित्सक ने देखने के बाद मृत्यु घोषित कर दिया। मृतक के भाई ने बताया कि उसका भाई मुंबई में रहता था। उसकी भाभी अक्सर किसी और से फोन कर के बात करती थी। जिसको लेकर उसके भाई ने कई बार मना भी किया था। इस के बाद भी आदत में सुधार नही हुआ था।मृतक का घर नगरकोतवाली क्षेत्र के महराजगंज में है। अपने घर से अलग होकर किराये के मकान में लेकर रहता था।
