Aaj Ki Kiran

पति ने पत्नी को गंगा में फेका

Spread the love


मुहम्मदाबाद। थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव का बिरजू मद्धेशिया नेे अपनी पत्नी को बच्छलपुर पीपा पुल से गंगा में फेंक दिया। संयोग अच्छा रहा कि महिला पानी में पड़े पीपा बंधे रस्से को पकड़ ली जिससे बहने से बच गई। जानकारी होते ही अगल बगल के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। महिला को पानी से बाहर निकाल उसकी जान बचाई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच दोनों को थाने
ले गई। बिरजू मद्धेशिया अपनी पत्नी को बाइक से गंगा पार कामाख्याधाम मंदिर घुमाने ले गया था। देर शाम वह वापस लौट रहा था। जब वह बीच पीपा पुल पर पहुंचा तो बाइक को खड़ाकर पत्नी को किनारे उतारकर गंगा में ढकेल दिया। संयोग से उसने पीपापुल की रस्सी पकड़ ली, जिससे बच गई। बिरजू घूमकर चाय बेचता है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि
पति-पत्नी से थाने पर पूछताछ की जा रही है। अभी कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *