पति की मौत के ढाई महीने बाद पत्नी ने भी फांसी लगाकर दे दी जान

Spread the love


भोपाल। राजधानी के नजीराबाद थाना इलाके में रहने वाली महिला ने पति की मौत के गम मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि करीब ढाई महीने पहले उसके पति ने भी खुदकुशी की थी। पति की मौत के बाद से ही महिला अपने मायके में र रही थी, ओर काफी दूखी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालो को सौपते हुए मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरु कर दी है। नजीराबाद पुलिस के अनुसार सिंघोड़ा गांव में रहने वाली 20 वर्षीय माया बाई की शादी आठ महीने पहले भोपाल निवासी राजेन्द्र अहिरवार से हुई थी। शादी के बाद माया बाई अपने ससुराल में रह रही थी। करीब ढाई महीने पहले 20 जुलाई को हरियाली अमावस्या के दिन माया बाई के पति ने खुदकुशी कर ली थी। शादी के साढ़े पांच महीने बाद ही पति की मौत से माया बाई दुखी थी। कुछ दिनों पहले माया बाई सिंघोड़ा स्थित अपने मायके वापस चली गई ओर यहां पर भी वो काफी गुमसूम ओर अकेली ही रहती थी। बीती सुबह परिवार के सभी लोग सोयाबीन काटने के लिए खेत पर चले गए। इसी दौरान माया बाई ने घर में फांसी लगा ली। परिजनों के वापस आने पर उन्हे घटना के बारे में पता चला। सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरुआती कार्यवाही के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस का कहना है, कि परिवार वालो के डिटेल ब्यान दर्ज होने के बाद हादसे के सही कारणो का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hello