Aaj Ki Kiran

पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाको में तीन लोगों की मौत

Spread the love

छपरा। बिहार के छपरा के खैरा थाना क्षेत्र के खोदाईबाग बाजार से सटे खोदाईबाग गांव में रविवार की सुबह लगभग 10 बजे हुए पहले धमाका के बाद रुक-रुक कर दोपहर एक बजे तक धमाका होता रहा। इस घटना में तीन लोगों के मौत हो गई है।
छपरा जिले के खैरा क्षेत्र की यह घटना बताई जा रही है। प्राप्त सूचना के मुताबिक खैरा थाना क्षेत्र के खोदाईबाग गांव में यह घटना हुई है। पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट होने से एक इमारत गिर गई है। इमारत के मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। बम का धमाका खोदाईबाग गांव निवासी मोहम्मद रेयाजू मियां के घर में हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार रेयाजू मियां आतिशबाजी के लिए पटाखे बनाता है। वह शादी-विवाह सहित अन्य खुशी के मौके पर आतिशबाजी के लिए पटाखे बेचता है। लेकिन रविवार को हुए विस्फोट से अनुमान लगाया जा रहा है कि रियाजुल मियां के घर में काफी शक्तिशाली विस्फोटक तैयार किया गया था।
एक बजे के बाद बाद मकान से तीन शव बाहर निकाले गए लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। बताया गया कि रेयाजू मियां एवं उसके भाई शब्बीर मियां का परिवार एक ही मकान में रहता था। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि मरने वाली की संख्या बढ़ सकती है। मिली जानकारी के मुताबिक यहां अवैध बारूद का भी कारोबार होता रहा है। हालांकि मामले की छानबीन अभी चल रही है। पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *