पं. दीनदयाल का सम्पूर्ण जीवन सादगी से भरा थाः मुख्यमंत्री

Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में पं. दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह में पं. दीनदयाल को नमन करते हुए कहा कि उनके बारे में बोलना सूर्य को दीपक दिखाने जैसा है। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल का सम्पूर्ण जीवन सादगी से भरा था। उनके सिद्धान्तों पर चलकर पिछड़ों तथा समाज के अन्तिम छोर पर खड़े व्यक्तियों के हित में योजनायें बनायी गई हैं। अटल आयुष्मान भारत जैसी योजना पं. दीनदयाल उपाध्याय के स्वप्नों को साकार कर रही है। मुख्यमंत्री श्री धामी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान के कार्यालय एवं शोध संस्थान आदि के लिये भूमि की व्यवस्था के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल, सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक हरबंस कपूर, मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hello