Aaj Ki Kiran

नौवां सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

Spread the love

नौवां सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

नौवां सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
नौवां सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

रुद्रपुर। सर्व समाज कल्याण समिति और लघु व्यापार मंडल ट्रांजिट कैंप के तत्वावधान में नौवां सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। साधु-संतों और उपस्थित लोगों ने नवविवाहित दंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके सुखी दांपत्य जीवन की कामना की। रविवार को गल्ला मंडी से बैंडबाजे के साथ 21 दूल्हे रथों पर सवार होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए ट्रांजिट कैंप के फुटबॉल मैदान पहुंचे। जहां पर वधु पक्ष की ओर से वर पक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसके बाद वैवाहिक रस्में शुरू हुईं और जयमाल कार्यक्रम संपन्न कराया गया। कार्यक्रम संयोजक भारत भूषण चुघ ने बताया कि हिन्दू रीति-रिवाज और गायत्री परिवार की ओर से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक विवाह संपन्न कराए गए। मंत्रोच्चारण के बीच वर-वधु ने सात फेरे लेकर विवाह संस्कार पूरा किया। इस मौके पर शिवानंद जी महाराज, स्वामी नारायण चैतन्य, सोमानंद जी महाराज और अशोक जी महाराज सहित कई साधु-संतों और विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम संयोजक ने बताया कि संस्था और जनसहयोग से वर-वधुओं को आवश्यक घरेलू सामान देकर सम्मानपूर्वक विदा किया गया।