Aaj Ki Kiran

निर्दलीय जतिन शर्मा बने छात्रसंघ अध्यक्ष

Spread the love

निर्दलीय जतिन शर्मा बने छात्रसंघ अध्यक्ष

निर्दलीय जतिन शर्मा बने छात्रसंघ अध्यक्ष
निर्दलीय जतिन शर्मा बने छात्रसंघ अध्यक्ष

जतिन शर्मा
काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी जतिन शर्मा ने बड़ी जीत हासिल करते हुए अपने प्रतिद्वंदी एबीवीपी के रिंकू बिष्ट को 1030 वोटो से हरा दिया। उन्हें कुल मतों के कुल 71.20 (1587) प्रतिशत वोट मिले। वहीं उपाध्यक्ष पद पर अक्षय रस्तौगी को 48.45 प्रतिशत (1080) वोट मिले। छात्रा उपाध्यक्ष अनिषा कुमार निर्विरोध बनीं। सचिव पद पर सतनाम सिंह को 53.88 प्रतिशत (1201) वोट मिले। संयुक्त सचिव पद पर मुकुल मौर्य निर्विरोध चुने गये। कोषाध्यक्ष पद पर गरिमा सिंह को 62.22 प्रतिशत (1387) वोट मिले। संकाय प्रतिनिधि कला पद पर दीपक कुमार को 57.98 प्रतिशत (930) वोट मिले। संकाय प्रतिनिधि वाणिज्य पद पर दीपक कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। संकाय प्रतिनिधि विज्ञान पद पर अनिकेत को 53.16 प्रतिशत (143) वोट मिले। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर पायल थापा को 38.98 प्रतिशत (868) वोट मिले। सांसकृतिक सचिव पद पर नाजिया निर्विरोध विजयी हुए हैं।