काशीपुर। मानवता की सेवा में प्रतिपल समर्पित हो, हमारा जीवन ऐसी ही भावना से युक्त जीवन हम सभी ने जीना है, यह उक्त उद्गार सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के द्वारा मानव एकता दिवस के अवसर पर समालखा एवं शेष 272 स्थानों में आयोजित हुए रक्तदान शिविरों को जूमएप के माध्यम द्वारा सामूहिक रूप से अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
सतगुरु माता जी ने आगे फरमाया कि बाबा गुरबचन सिंह जी के जीवन एवं उनकी शिक्षाओं से हमें प्रेरणा लेते हुए मानवता की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना है। इसके अतिरिक्त सतगुरु माता जी ने बाबा हरदेव सिंह जी की सिखलाइयों का भी जिक्र किया कि रक्तदान के माध्यम द्वारा मानवता की सेवा में हम अपना बहुमूल्य योगदान देकर किसी की जान बचा सकते हैं। ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर प्रतिवर्ष जहां संपूर्ण देश में सत्संग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं यही विशेषता निरंतर रक्तदान शिविरों की विशाल श्रंखला का आरंभ होता है, जो वर्ष भर निरंतर चलता रहता है। समालखा में आयोजित रक्तदान शिविर में सतगुरु माता सुदीक्षा जी के जीवन साथी रमित चांदना ने रक्त दान देकर मानवता की सेवा में अपना अहम योगदान दिया और सभी रक्त दाताओं के लिए प्रेरणा स्रोत बने। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का आयोजन जसपुर ज़ोन की ब्रांच रुद्रपुर में किया गया। जोनल इंचार्ज राज कपूर ने रुद्रपुर पहुंचकर सभी सेवादारों का हौसला बढ़ाया। डॉक्टर्स की टीम के द्वारा वहां 109 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। लोक कल्याण के लिए यह सभी सेवाएं निरंतर जारी है। समस्त जानकारी निरंकारी मीडिया प्रभारी प्रकाश खेड़ा द्वारा की गई।
