नहर में डूबे युवक का शव बरामद

Spread the love



काशीपुर। नहाने के दौरान नहर में बहे हल्द्वानी के युवक का शव दूसरे दिन सर्च अभियान में बरामद हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के वनभूलपुरा निवासी कामिल अपने दोस्तों, उवैस, फैजान, शारिम व समीर के साथ घूमने लिए काशीपुर आया था। मोटेश्वर महादेव मंदिर के पास स्थित महादेव नहर में नहाते समय वह उसमें डूब गया और लापता हो गया। कामिल के दोस्तों ने बताया के वे करीब 3 बजे घूमते हुए वह मोटेश्वर महादेव मंदिर के पास पहुंचे। यहां नहर में कुछ बच्चे नहा रहे थे, जिसे देख कामिल भी नहर में नहाने की जिद करने लगा। हालाकि उसके दोस्तों ने उसे नहाने से मना किया। लेकिन कामिल ने नहर में छलांग लगा दी और देखते ही देखते डूब गया। उसके दोस्त उसे बचाने के लिए नहर की ओर दौड़े और मदद के लिए आवाज भी लगाई, लेकिन तब तक कामिल डूब चुका था। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस, एनडीआरएफ व कामिल के परिजनों ने रात से सर्च अभियान चला रखा था। आज सुबह उसका शव प्रकाश सिटी के पास महादेव नहर में मिला। एनडीआरएफ टीम में हेड कां. खीम सिंह बिष्ट, कां. प्रदीप सिंह मेहता, कां. प्रकाश, कां. राजेंद्र नाथ व डॉ. इंद्रनाथ शामिल थे। मौके पर मौजूद तहसीलदार यूसुफ अली बताया कि हल्द्वानी से 5 युवक घूमने के लिए यहां आये थे और यहां नहर में उनका एक दोस्त कामिल नहाने लगा। इस दौरान पानी का बहाव अधिक होने के कारण वह पानी में डूब गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इधर शव मिलने की सूचना से हल्द्वानी में मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hello