Aaj Ki Kiran

नगर निगम व ज्ञानार्थी मीडिया के संयुक्त तत्वावधान में नुक्कड़ नाटक का आयोजन

Spread the love



काशीपुर। नगर निगम व ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा जेल रोड पर हाइटेक शौचालय के पास ‘ माई लाइफ फॉर इनवायरमेंट व ट्रिपल आर’ कांसेप्ट के अंतर्गत एयर पोल्यूशन, पोल्यूशन से होने वाले दुष्प्रभाव एवं प्लास्टिक के रीयूज रिड्यूस रीसायकल को बढ़ावा देनं  हेतु नुक्कड़ नाटक कर लोगों को जागृत किया।
नाटक द्वारा एयर पोल्यूशन के अंतर्गत जन स्वास्थ्य पर होने वाले दुष्प्रभाव एवं प्लास्टिक के प्रयोग में जन जागरूकता लाने हेतु बहुत ही सुंदर प्रस्तुति दी जिससे राहगीरों ने रुक कर प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभाव अशु( वाटर के कारण शरीर पर होने वाले दुष्प्रभाव को अच्छी तरह समझा। महापौर उषा चौधरी द्वारा जनता से सहभागिता की अपील की गयी। नगर आयुक्त विवेक राय ने नागरिकों से शहर की सफाई व्यवस्था में नगर निगम का सहयोग करने व कूड़े को घर से ही अलग-अलग करके कूड़ा वाहन को देने की अपील करते हुए कहा कि नगर निगम द्वारा आरआरआर सेंटर नगर निगम काशीपुर परिसर में स्थापित किया गया है। शहर के अन्य स्थानों को भी चिन्हित कर आरआरआर सेंटर स्थापित किए जाएंगे। नागरिक अपने घर से निकलने वाले प्रयोग किये जा सकने वाले कपड़े, जूते, चप्पल, प्लास्टिक व कांच का सामान आरआरआर सेंटरों में जमा कर शहर की सड़कों पर कूड़े के उत्पादन को कम कर सकते हैं। इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल, सहायक नगर आयुक्त यशवीर सिंह राठी, ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज से सुश्री शिवानी मेहरोत्रा, मनोज मिश्रा, मानिक गुप्ता, हिमांशु, अनुश्री एवं कार्यालय कार्मिक जितेन्द्र देवांतक, संजीव मल्होत्रा, मठपाल, सुपरवाइजर राजेश व कोणार्क ग्लोबल के कार्मिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *