काशीपुर। नगर निगम की बोर्ड बैठक हंगामेदार रही। नगर की खराब सफाई व्यवस्था को लेकर पार्षदों ने हंगामा किया और सफाई कर्मचारी बढ़ाने की मांग की। पार्षदों ने नगर में केबल कम्पनी की ओर से सड़कें काटने के बाद मरम्मत न कराने का मुद्दा भी उठाया। नगर आयुक्त ने कहा कि समय से काम पूरा न करने वाले ठेेकेदारों को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। नगर निगम बोर्ड की बैठक सोमवार को मेयर ऊषा चैधरी की अध्यक्षता और नगर आयुक्त विवेक राय के संचालन में हुई। बैठक के दौरान पार्षदों ने नगर की सफाई व्यवस्था खराब होने और सड़कों की बदहाली का मुद्दा उठाया। पार्षदों ने कहा कि नगर की सफाई व्यवस्था ठीक नहीं हो पा रही है। केबल डालने वाली कम्पनी के लोग जगह-जगह सड़कों को काट देते हैं और उनकी मरम्मत की सुध नहीं ली जाती। इसके चलते जनता को भारी परेशानी होती है। मांगों को लेकर भारी परेशानी होती है। मांगों को लेकर पार्षदों ने हंगामा किया। पार्षदों ने नगर में सफाई कर्मचारी बढ़ाने की मांग की। इस पर नगर आयुक्त विवेक राय ने कहा कि इसके लिए शासन से मंजूरी नहीं मिल सकी है। पार्षद दीपक कांडपाल ने चीमा चैराहा टांडा उज्जैन तिराहे या चैती चैराहे में से किसी एक चैराहे का नाम पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के नाम पर रखने और तिवारी की प्रतिमा लगाने की मांग की। इस दौरान कार्यसमिति व कार्यकारिणी की बैठक में पारित प्रस्तावों पर हल्की चर्चा हुई। इसके बाद प्रस्तावों की पुष्टि की गई। पार्षद दीपक कांडपाल ने नगर निगम पर बिना प्रस्ताव पास कराए रोडवेज बस स्टेशन परिसर में शौचालय बनाने का आरोप लगाया। शाहीन जहां और गुरविंदर सिंह चंडोक ने कहा कि महेशपुरा कब्रिस्तान रोड के हाल बदहाल हैं। सड़क निर्माण मंजूर होने के बावजूद निर्माण नहीं हो रहा है। मनोज जग्गा ने गैस गोदाम वाली दुकान एक स्वयं सहायता समूह को देने का विरोध करते हुए कहा कि पहले ही एक एनजीओ दुकान पर कब्जा करने का प्रयास कर चुका है। इसके बाद भी फिर वही स्थिति बन रही है। जवाब में नगर आयुक्त ने कहा कि निगम की सम्पत्ति पर कोई कब्जा नहीं कर सकता। दुकान कुछ समय के लिए दी जा रही है। पार्षद अनीता कांबोज ने कहा सड़कों का निर्माण हो गया, लेकिन अब तक पत्थर नहीं लगे। अनिल कुमार व ऐलम सिंह ने सभी वार्डो में विकास कार्यो की जानकारी से जुड़े फ्लेक्सी लगाने की मांग की। राजकुमार सेठी व मनोज जग्गा ने कहा कि मुख्यमंत्री गड्ढा मुक्त सड़कों के लिए धनराशि आने पर भी अब तक गड्ढे नहीं भरे गए। बैठक में सहायक नगर आयुक्त फईम खां, सफाई निरीक्षक विकास चैधरी, कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा, वरिष्ठ वित्त अधिकारी जुनैद अनवर, अवर अभियंता ईश्वर सिंह रौतेला, कर अधीक्षक संजय मेहरोत्रा, कर निरीक्षक अनुपमा, जगदीश आदि थे।