Aaj Ki Kiran

नगर निगम की टीम ने हटया अतिक्रमण

Spread the love



काशीपुर। अतिक्रमण हटाओ अभियान के अंतर्गत लगातार कार्यवाही की जा रही है परंतु व्यापारी मानते ही नहीं। एक तरफ से अतिक्रमण हटाते हैं दूसरी तरफ अतिक्रमण हो जाता है। इसी को लेकर टीम ने चालानी कार्यवाही करते हुए खोखा फड़ वालों द्वारा बनाए गए अस्थाई ढांचे जेसीबी की मदद से हटाते हुए सामान जब्त कर दिया। टीम की इस कार्यवाही से व्यापारियों व दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। नगर आयुक्त के निर्देशानुसार मुख्य मार्केट, जीजीआईसी रोड पर राजस्व विभाग एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा चालानी कार्यवाही करते
हुए दो हजार रूपये का अर्थदंड वसूला गया। साथ ही खोखा फड़ वालों द्वारा बनाए गए अस्थाई ढांचे को जेसीबी के माध्यम से हटाकर सामान को जप्त करते हुए निगम कार्यालय में जमा किया गया। टीम में तहसीलदार पंकज कुमार गैरोला, नायव तहसीलदार भुवन चंद आर्य, नगर सहायक आयुक्त विनोद लाल आर्य व वाई एस राठी समेत निगम कर्मी शामिल रहे। उन्होंने बताया कि आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *