नगर कीर्तन का काशीपुर पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत
काशीपुर। संत बाबा दर्शन सिंह कुल्ली वालों की याद में प्रतिवर्ष निकाला जाने वाला नगर कीर्तन आज श्र(ाभाव से निकाला गया। बाबा गुरदेव सिंह जी की अगुवाई में यह नगर कीर्तन ग्राम अजीतपुर से तड़के 5 बजे आरंभ होकर मुकुंदपुर व आलूफार्म होते हुए काशीपुर पहुंचा।
नगर कीर्तन मंे सबसे आगे सेवादार सड़क पर पानी का छिड़काव करते चल रहे थे। उनके पीछे पंच प्यारे कार में सवार थे। इसके पीछे पालकी में गुरू गोबिन्द साहिब विराजमान थे। नगर कीर्तन में बड़ी संख्या मंे श्र(ालु भजन-कीर्तन करते चल रहे थे। जगह-जगह नगर कीर्तन का जोरदार स्वागत किया गया। यहां से नगर कीर्तन सोढी फार्म, कुण्डा चैराहा की ओर प्रस्थान कर गया। कुण्डा चैराहा से गोविंदपुर, जसपुर व बढ़ियोवाला होते हुए नगर कीर्तन पतरामपुर पहुंचेगा। काशीपुर में नगर कीर्तन का स्वागत करने वालों में पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, जगजीत सिंह हैप्पी, निवर्तमान पार्षद कुलवंत सिंह समेत हजारों सिख संगत के लोगों ने स्वागत किया। सिख संगत के लोगों ने ही जगह-जगह प्रसाद का वितरण भी किया।