काशीपुर। नगर निगम वाटिका में नगर आयुक्त विवेक राय ने निगम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्यावरण बचाने की शपथ दिलाई। आयुक्त ने कहा कि पर्यावरण
संरक्षण मानव जीवन के लिए बहुत महत्पूर्ण है।
उन्होंने यह भी बताया कि पर्यावरण को किस तरह से सुरक्षित रखा जा सकता है और हम किस प्रकार पर्यावरण संरक्षण में सहायक बन सकते हैं। कहा कि लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लानी जरूरी है। आयुक्त ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए नगर निगम प्रशासन प्रत्येक वार्ड में पोस्टर और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगो को जागरूक करेगा। इस दौरान एसएनए यशवीर राठी, विकास शर्मा, डॉ. अमरजीत साहनी, आईइस रौतेला, संजय मेहरोत्रा, अब्दुल सलीम, जितेंद्र देवांतक, सुरेश वेदी आदि थे।