काशीपुर। भाजपा की नवनियुक्त महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने नगर अगमन पर जोरदार स्वागत किया। मंडी समिति गेस्ट हाउस पहुंची भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उमा जोशी ने कहा सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना होगा। साथ ही बूथ स्तर तक मजबूती के साथ कार्य करते हुए आगामी चुनावों में पार्टी को जीत दिलाने के लिये कमर कसनी होगी। उन्होंने कहा आगामी निगम चुनाव में महिलाएं अहम भूमिका निभाएंगी और सक्रिय महिलाओं को पार्टी का उम्मीदवार भी बनाया जाएगा। मेयर उषा चैधरी ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो हर कार्यकर्ता को पूरा सम्मान देती है। कार्यक्रम के दौरान मोहन बिष्ट, सीमा चैहान, मंजू यादव, उषा शर्मा, कल्पना राणा, कविता यादव, वैशाली गुप्ता, प्रिया मित्तल, प्रिया सिंह बिष्ट, रजत सि(ू, अभिषेक गोयल, रिकी पोंटिंग, विपिन अरोरा, राजकुमार यादव, रवि प्रजापति आदि उपस्थित रहे।