Aaj Ki Kiran

नगर आगमन पर कांग्रेसियों ने किया पदाधिकारयों का स्वागत

Spread the love


-कांग्र्रेेसियों ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला



काशीपुर। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्र भुल्लर, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी, जिला अध्यक्ष एनएसयूआई लवदीप सिंह आदि का युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवचेतना वन में स्वागत किया।
  कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर दिल्ली पुलिस द्वारा केंद्र की मोदी सरकार के इशारे पर उनके विरु( गलत निर्णय लेने पर विरोध जताते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को खत्म हुए 45 दिन हो गए हैं। इस मामले में आखिर दिल्ली पुलिस अब सवाल पूछने क्यों आई है। इससे विपक्ष को डराने की कोशिश की जा रही है। ये किसे डराएंगे राहुल गांधी को? कार्यक्रम के दौरान युवा प्रदेश अध्यक्ष सुमित्र भुल्लर ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई भ्रष्टाचार के मकड़जाल में फंसी हुई है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला भी फूंका। इस दौरान संदीप सहगल एडवोकेट,  एनसी बाबा,  हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, चेतन अरोरा, राहुल रमनदीप काम्बोज, सारिम सैफी, राजू छीना, रवि कुमार, भूपेंद्र चैहान, अरुण चंद्र राजपूत, वसीम अकरम,  डाॅक्टर अशफाक, अनीस अंसारी, मंसूर अली मंसूरी, जय सिंह गौतम, सलमान सलमानी, मोहम्मद आरिफ सैफी, आदि तमाम युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *