नकली सांप से डराकर महिला से लूटी सोने की अंगूठी

Spread the love

 नकली सांप से डराकर महिला से लूटी सोने की अंगूठी
नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली के आरके पुरम इलाके में लूट की हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। पुलिस ने नेवी ऑफिसर की पत्नी को नकली सांप से डराकर उनकी गोल्ड की अंगूठी जबरदस्ती लेकर फरार होने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पंजाबी बाग निवासी देबू नाथ उर्फ काना (20), निहाल विहार निवासी विनोद कामत (45) (ऑटो ड्राइवर) और राजेंद्र शर्मा (जूलर) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से महिला की अंगूठी बरामद कर ली गई है। वारदात में इस्तेमाल ऑटो रिक्शा को भी जब्त किया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने नकली सांप, साधु की ड्रेस, मेटल का लोटा और बैग बरामद किया है। डीसीपी रोहित मीणा के अनुसार, घटना के समय पीड़िता कैब से अफ्रीका एवेन्यू रोड के पास पहुंची थी। तभी आरोपी ने उन्हें रोक लिया। पहले पीड़िता से कहा कि वह कुछ लोटे में दान कर दे। महिला ने लोटे में अपनी अंगूठी और कैश डाल दिया। तभी आरोपी देबू ने नकली सांप निकालकर उन्हें डराया और अंगूठी लूटकर फरार हो गया। मामले की सूचना महिला ने पुलिस को दी। टीम ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। एसएचओ रविंद्र कुमार त्यागी की टीम ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। जिसमें ऑटो की पहचान हुई। जांच में पता चला ऑटो किराड़ी सुलेमान नगर निवासी सुनीता देवी के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस महिला के पास पहुंची। पूछताछ में महिला ने बताया कि उन्होंने निहाल विहार में रहने वाले विनोद कामत को किराए पर चलाने के लिए ऑटो दिया था। पुलिस ने निहाल विहार से विनोद को दबोचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hello