Aaj Ki Kiran

धूमधाम से मनाया श्री बालाजी पावन धाम मंदिर का वार्षिकोत्सव

Spread the love



काशीपुर। मोहल्ला लोहरियान स्थित श्री बालाजी पावन धाम मंदिर का 23वां वार्षिक उत्सव धूमधाम सेे मनाया गया। मंदिर में प्रातकाल 6.30 हवन पूजन दोपहर में सुंदरकांड का पाठ व शाम को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया उसके उपरांत रात्रि में भजन संध्या का आयोजन करा गया जिसमें बाहर से आए हुए कलाकारों द्वारा बाबा के भजनों पर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। भजन संध्या का शुभारंभ आईएमटी की निदेशक डाॅ. दीपिका गुड़िया आत्रेय द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान मंदिर समिति द्वारा डाॅ. दीपिका गुड़िया को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंदिर समिति के नरेश कुमार, विशेष कुमार, विपिन कुमार, अकाश गर्ग, अजय टंडन, योगेश जोशी, आयुष शर्मा, अनुज शर्मा, गौरव कुमार, सतीश कुमार, अभिषेक कुमार, पंडित मुकेश शर्मा, सौरभ शर्मा, रणवीर श्रीवास्तव, रिशु सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *