Aaj Ki Kiran

धूमधाम से मनाया शिवाजी शाखा का वार्षिकोत्सव

Spread the love



काशीपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महानगर काशीपुर की शिवाजी शाखा का वार्षिकोत्सव पंत पार्क में बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वयंसेवक दिनेश अग्रवाल द्वारा की गई। मुख्य वक्ता के रूप में जिला प्रचारक सौरव उपस्थित रहे।
वार्षिकोत्सव का शुभारंभ ध्वज लगाने के बाद दीप प्रज्वलित कर की गई। समारोह में सूर्य नमस्कार, पीटी व योग का प्रदर्शन किया गया। सभी स्वयंसेवको के द्वारा क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग लिया गया। आकाश गर्ग ने बताया की जिला प्रचारक सौरभ द्वारा हिंदू समाज के युवकों से आह्वान किया गया कि आप अपने पास की शाखा में आकर संघ को समझें अपने शरीर का बौ(िक विकास शारीरिक विकास करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी संघ की शाखाओं में बाल्यकाल से जाते थे संघ के प्रचारक के रूप में भी कार्य किया। संघ व्यक्ति का निर्माण करता है जो कि समाज हित में कार्य कर सकें। इस अवसर पर नगर प्रचारक जितेंद्र, महानगर प्रचार प्रमुख अकाश गर्ग, आदर्श चौधरी, शलभ अग्रवाल, अमित मित्तल, कृष्ण कुमार एडवोकेट, डॉ. गिरीश तिवारी, वीरेंद्र चौहान एडवोकेट, लवेंद्र यादव, डॉ. अक्षय चौहान, संजय शर्मा, राम बजाज, पीयूष कुमार, सुरेंद्र कोठारी, प्रमोद शर्मा, गुरविंदर चंडोक, महेंद्र खुराना, ईश्वर गुप्ता, जयदेव सिंह, बच्चू अरोरा, मुकेश पाहवा, वेद प्रकाश विद्यार्थी, शेष कुमार सितारा सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति भी उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *