Aaj Ki Kiran

धूमधाम से मनाया जीबी पन्त इंटर कालेज का गोल्डन जुबली फंक्शन

Spread the love



काशीपुर। पं. गोविन्द बल्लभ पन्त इन्टर कालेज का स्वर्ण जयन्ती समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित कर धूमधाम से मनाया गया।
मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, महापौर ऊषा चौधरी एवं विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती विमला गुड़िया ने मां सरस्वती, स्व. पंत जी एवं विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करे कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शमा बांध दिया। राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर विद्यालय का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों कों पुरूस्कृत भी किया गया। इससे पूर्व डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने स्वागत सम्बोधन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक ने विद्यालय के इतिहास पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि यशपाल आर्य ने पूर्व अध्यक्ष स्व. गुड़िया का भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि आज मैं जो कुछ भी हूं वह स्व. गुड़िया एवं एनडी तिवारी की देन है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। अंत में अशोक शर्मा, डॉ. नीरज आत्रेय, विमल गुड़िया, प्रियंका शर्मा एवं डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कल्पना गुड़िया, विजय जिन्दल, हरीश कुमार सिंह, सुरेश शर्मा जंगी, पूर्व चेयरमैन शमशुद्दीन, संजय चतुर्वेदी, इन्दुमान, अलका पाल, लता शर्मा, विकल्प गुड़िया, यथार्थ आत्रेय, सत्यार्थ आत्रेय, मुशर्रफ हुसैन, आकाश गर्ग, शफीक अंसारी, जितेन्द्र सरस्वती, महेन्द्र बेदी के अतिरिक्त चन्द्रावती तिवारी व जीबी पंत विद्यालय का स्टॉफ भी मौजूद था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *