धूमधाम से मनाई भगवान परशुराम जयंती
काशीपुर। अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के तत्वाधान में कलश मंडप के सभागार में भगवान परशुराम की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। जयंती में सर्वप्रथम उनके चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर व माल्यार्पण कर भगवान परशुराम के चरणों में नमन कर पूजा अर्चना की गई।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष पं. शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने मानवता की नींव रखी। आज अक्षय तृतीया के दिन मां गंगा पृथ्वी पर आई थीं। भगवान परशुराम ने मानव रूप में अवतार लेकर मानवता के लिए कार्य किया है। प्रदेश महामंत्री पंडित उमेश जोशी ने कहा कि भगवान परशुराम विष्णु के अवतार थे। समारोह का संचालन संदीप चतुर्वेदी ने किया। इस मौके पर पंडित उमेश जोशी, पंडित शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, दीपिका गुड़िया, लता तिवारी, लताशर्मा, भास्कर त्यागी एडवोकेट, प्रदीप जोशी, अरविंद शर्मा, सुधा शर्मा, आरसी त्रिपाठी, मोहन चंद्र पपने, गिरीश अधिकारी, विमल गुड़िया, डा. रजनीश शर्मा, चंद्रभूषण डोभाल, सुखवर्षा पंत, मनोज डोबरियाल आदि ब्राह्मण बंधु उपस्थित थे। उधर ब्राह्मण सभा समिति के भवन में हवन पूजन का आयोजन किया गया। इस मौके पर भगवान परशुराम जी के चित्र पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष सुरेश शर्मा, महासचिव संजय शर्मा, सचिव शशिकांत शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चतुर्वेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा समेत उपस्थित सभी ब्राह्मण बंधुओं ने तिलक लगाकर श्र(ा सुमन अर्पित किए तथा एक दूसरे को भगवान परशुराम जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं दीं।