Aaj Ki Kiran

धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती

Spread the love



काशीपुर। महाराणा प्रताप की जयंती शौर्य दिवस के रूप में आज यहां धूमधाम से मनाई गई। जयंती समारोह में काबीना मंत्री सतपाल महाराज ने भी शिरकत और महाराणा प्रताप को श्र(ासुमन अर्पित किये।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवं तमाम सामाजिक एवं राजनीतिक लोगों ने एमपी चौक पर आज प्रातः महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। पंडित कुशवाहा नंद शास्त्री ने विधिविधान से वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना की। तत्पश्चात क्षेत्रीय युवाओं एवं पदाधिकारियों द्वारा शहर में गर्जना रैली निकाली गई, जो कि एमपी चौक से प्रारंभ होकर मेन बाजार होते हुए किला बाजार, मुंशीराम चौराहा, डॉक्टर लाइन व रतन रोड होते हुए पुनः महाराणा प्रताप चौक पहुंची। गर्जना रैली में का जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का जीवन संघर्षमय रहा है। उन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए आन-बान-शान कायम रखते हुए मुगलों की दासता स्वीकार करने के बजाय वनों में रहना ज्यादा श्रेयकर समझा तथा वतन की रक्षा के लिए जीवन के अंतिम सांस तक संघर्षरत रहे। हम सभी को उनके पद चिन्हों पर चलकर समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करना चाहिए। इस अवसर पर  पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, जसपुर विधायक आदेश चौहान, आनंदपाल सिंह चौहान, महापौर उषा चौधरी, सूर्य प्रताप सिंह चौहान, प्रमोद सिंह तोमर, नगर अध्यक्ष विजय सोलंकी, संजय रावल, सीमा चौहान, गीता चौहान, अरुण चौहान, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, गुरविन्दर सिंह चण्डोक, विपिन चौहान, संजय चतुर्वेदी, सुरेश जीना, अनुराग सोलंकी, डा. तरुण सोलंकी,  संदीप सहगल, अवनीश चौहान, राम कुंवर सिंह, राजू छीना, जगदीप सिंह, विनोद चौहान, डॉ. अक्षय चौहान, नीरज चौहान, डॉ. अनिल चौहान, रविंद्र नेगी, दक्ष रोहिल्ला, गगन कांबोज, मोहित सहरावत, शिवम ठाकुर, अमन चौहान, इंद्राज सिंह, पदम सिंह, राजीव चौहान, ब्रजकिशोर सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

3 thoughts on “धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती

  1. Site web 1xbet cd apk – paris sportifs en ligne sur le football et autres sports. Propose des paris en direct et a l’avance, des cotes, des resultats et des tournois. Description detaillee du service, des fonctionnalites du compte et de son utilisation au Congo.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *