Aaj Ki Kiran

धूमधाम से निकाली गई महर्षि वाल्मीकि की भव्य शोभायात्रा

Spread the love

धूमधाम से निकाली गई महर्षि वाल्मीकि की भव्य शोभायात्रा

धूमधाम से निकाली गई महर्षि वाल्मीकि की भव्य शोभायात्रा
धूमधाम से निकाली गई महर्षि वाल्मीकि की भव्य शोभायात्रा

काशीपुर। महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस पर भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह समिति द्वारा नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा से पूर्व वाल्मीकि सभा भवन में भगवान वाल्मीकि की पूजा अर्चना व सत्संग किया गया।
गत सायं मोहल्ला महेशपुरा स्थित वाल्मीकि सभा भवन से नगर के मुख्य मार्गों पर भगवान वाल्मीकि की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महर्षि वाल्मीकि व हर-हर वाल्मीकि के नारे गुंजायमान हुए। शोभायात्रा में बैंडबाजे, डीजे, अखाड़े व विभिन्न झांकियों ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा के महानगर अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा बतौर विशिष्ट अतिथि शोभायात्रा में शामिल हुए, जिन्हें समिति ने सम्मानित किया। शोभायात्रा में दर्जनों झांकियों ने भक्तों का मन मोहा और जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। यात्रा में समारोह समिति के अध्यक्ष रवि कुमार वेदी, सचिव महेश वरदान, राजेश सौदा, हर्ष रत्नाकर, हिमांशु गौरव, महेंद्र वेदी, जितेंद्र देवांतक, आरबी सिंह, अजय बन्नू, भास्कर त्यागी, शिवनंदन टांक आदि शामिल रहे। देर रात मौहल्ला महेशपुरा स्थित वाल्मीकि भवन पहुंचने पर शोभायात्रा का विधिवत समापन किया गया।