Aaj Ki Kiran

धक्का देकर मोबाइल लूटने वाला लुटेरा गिरफ्तार

Spread the love



काशीपुर। धक्का देकर मोबाइल लूट ले जाने वाले को पुलिस ने धर दबोचने में कामयाबी हासिल की है। स्थानीय मौहल्ला खालसा निवासी मौहम्मद अनीस पुत्र मौहम्मद नफीस ने पुलिस में तहरीर देकर कहा था कि वह रेडीमेड गारमेंट्स का कार्य करता है। बीती एक अप्रैल की रात्रि करीब साढ़े आठ बजे फोन पर बात करते हुए वह टांडा  मोड़ से पैदल घर की ओर आ रहा था कि अचानक एक लड़के ने आकर उसे धक्का दिया और कीमती मोबाइल लूट ले गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 392 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर मोबाइल बरामदगी व लुटेरे की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए। कोतवाली प्रभारी मनोज रतूड़ी ने बताया कि मोबाइल लुटेरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त मौहल्ला काजीबाग निवासी अमान पुत्र शमीम अहमद बताया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रदीप पंत, कां. प्रेम कनवाल व नरेन्द्र आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *