दो वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की छह बाइकें बरामद

काशीपुर। कोतवाली पुलिस ने चोरी की छह बाइकों के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
विगत दिनों घटित बाइक चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर हरेंद्र चौधरी के द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया। बाइक चोरी की घटनाआंे के अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम नेे मुखबिर की सूचना पर शनिवार को बड़े गुरुद्वारे के पीछे ईदगाह के सामने काशीपुर में रितेश कुमार उर्फ निक्का पुत्र तेजपाल सिंह निवासी काली माता मन्दिर रोड मौहल्ला भूप सिंह थाना जसपुर तथा विशाल दिवाकर उर्फ कालू पुत्र स्व. रघुवीर दिवाकर निवासी पशुपति बिहार कालौनी थाना आईटीआई काशीपुर को गिरफ्तार किया गया, उनके कब्जे से कोतवाली काशीपुर पर पंजीकृत मुकदमों से सम्बन्धित चोरी गयी 2 मोटर साईकिलों के आलावा चोरी की 4 अन्य मोटर साईकिलें बरामद की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कौशल भाकुनी, सौरभ भारती, गिरीश चन्द्र, कां. प्रेम कनवाल, महेन्द्र सिंह देवड़ी, दीपक जोशी व देवानन्द शामिल थे।
