काशीपुर। नई बस्ती लालढांग फिरोजपुर में तेंदुए की चहलकदमी से लोगों में खौफ है। क्षेत्रवासी सूरज ढलते ही घरों में कैद हो जाते हैं। तेंदुआ वहां के पालतू कुत्तों को अपना निवाला बना रहा है। ग्राम सभा फिरोजपुर के नई बस्ती लालढांग में लगभग 30 परिवार रहते हैं। यह क्षेत्र-वन विभाग के आम पोखरा रंेज से लगता है। बताया जाता है कि लगभग एक साल पहले भी इसी क्षेत्र में तेंदुए का आतंक था। तब लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों से जंगली जानवरों से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। इसके बावजूद विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया। अब लगभग दो महीने से क्षेत्र में तंेदुए का आतंक जारी है। तेंदुआ लोगों के घरों से पालतू कुत्ता को उठाकर उन्हें अपना निवाला बना रहा है। नई बस्ती लालढांग निवासी राजेन्द्र ने बताया कि तेंदुआ रात के समय घरों के पालतू कुत्तों पर हमला क रहा है। क्षेत्रवासियों ने कई बार तेंदुआ देखा भी है और तेंदुआ एक दो लोगों पर हमला भी कर चुका है। पूर्व में इस संबंध में आमपोखरा रंेज के वनाधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है।