Aaj Ki Kiran

दो बड़े शातिर गिरोह का भंडाफोड़, आठ को दबोचा

Spread the love



रुड़क। रुड़की पुलिस ने दो बड़े शातिर गिरोह का भंडाफोड़ कर आठ आरोपियों को घर दबोचा है। जिनमें चार आरोपी बाइक चोर गिरोह के सदस्य हैं जबकि अन्य चार मोबाइल टावरों से बैट्री चोरी की घटना को अंजाम देते थे। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की बाइकें और बैट्रियां बरामद हुई हैं। दोनों मामलों का खुलासा रुड़की गंगनहर कोतवाली में एसपी देहात प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने किया। एसपी देहात प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया कि बीती 26 सितंबर को सफरपुर निवासी अंजली सिंह पुत्री सुखपाल सिंह ने गंगनहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि दो मोटरसाइकिल सवार युवक उसका पर्स और मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। मुखबिरों को मामूर किया गया।  पुलिस टीम जब सलियर बैरियर के पास चैकिंग कर रही थी तभी मुखबिर से सूचना मिली कि घटना को अंजाम देने वाले युवक चोरी की मोटरसाइकिल पर माधोपुर गांव के पास हाइवे से सालियर की ओर आ रहे हैं तभी पुलिस टीम ने सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए, दो अलग-अलग मोटरसाइकिलो पर आ रहे चार युवकों को रोका। जब युवकों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होंने मोटरसाइकिले चोरी करना व पूर्व में की गई पर्स मोबाइल छीनने की घटना को कुबूल किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कुल 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की। गिरफ्तार आरोपी राहुल व अनूप थाना भगवानपुर के रहने वाले हैं जबकि ब्रिजेश और योगेश उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। वहीं दूसरी ओर बीती 04 अक्टूबर को टीनू कुमार पुत्र नेपाल सिंह निवासी मंगलौंर ने थाना झबरेड़ा में मोबाइल टावरों की बैट्रियां चोरी होने के सम्बंध में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी मंगलौंर के दिशा निर्देशन में थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने चैकिंग अभियान और मुखबिरों की मदद से चार आरोपियों को चोरी की 28 बैट्रियों व 13 हजार 220 बीस रुपये और दो मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अलग-अलग मोबाइल टॉवरों से उन्होंने बैट्री चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने कुछ बैट्रियां कबाड़ी को देकर गला दी गई। गिरफ्तार आरोपी मनोज व राॅबिन मंगलौर के रहने वाले हैं जबकि शमद व शमशाद जिला मुजफ्फरनगर के निवासी हैं। आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

4 thoughts on “दो बड़े शातिर गिरोह का भंडाफोड़, आठ को दबोचा

  1. Site web de parifoot rdc: paris sportifs, championnats de football, resultats des matchs et cotes. Informations detaillees sur la plateforme, les conditions d’utilisation, les fonctionnalites et les evenements sportifs disponibles.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *