काशीपुर। भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाडे के रूप में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला काशीपुर क्षेत्रों के प्रबु( वर्ग सम्मेलन होटल गौतमी हाइट्स में आयोजित किया गया, जिसमें जसपुर, काशीपुर, बाजपुर व गदरपुर विधानसभा क्षेत्र के शिक्षकों, पूर्व सैनिकों, सेवा निवृत्त कर्मचारियों, अधिकारियों व डॉक्टरों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी, विशिष्ट अतिथि पवन अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक गुंजन सुखीजा सहित विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार, राम महरोत्रा व जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना ने दीप प्रज्वलित कर किया। डॉ. कल्पना सैनी ने कहा कि भाजपा का गठन ही समाज व देश सेवा के लिए हुआ है। भाजपा शासन करने के लिए नहीं बल्कि देश के विकास के लिए सत्ता में आई है। कार्यक्रम का संचालन राहुल अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में गुरविन्दर सिंह चन्डोक, मोहन सिंह विष्ट, आशीष गुप्ता, अर्जुन कश्यप, हिमांशु अरोड़ा, सचिन गोयल, राकेश अग्रवाल, अम्बिक चौधरी, गुरबक्श बग्गा, लवीश अरोरा, अमित नारंग, विकास अग्निहोत्री, बबलू चौधरी, डा. रवि सहोता, शिक्षक संघ अध्यक्ष दीपक शर्मा, लाजपत सेतिया, अर्पण शर्मा, बसंत बल्लभ भट्ट, कविंद्र डसीला, दीपिका अग्रवाल आदि मौजूद रहे।