दून की छह वर्षीय आदित्री ने रजत जीत किया उत्तराखण्ड का नाम रोशन

Spread the love

दून की छह वर्षीय आदित्री ने रजत जीत किया उत्तराखण्ड का नाम रोशन

दून की छह वर्षीय आदित्री ने रजत जीत किया उत्तराखण्ड का नाम रोशन
दून की छह वर्षीय आदित्री ने रजत जीत किया उत्तराखण्ड का नाम रोशन

देहरादून। देहरादून की छह वर्षीय आदित्री ने मध्य प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। 28 सितंबर तक भोपाल में स्ट्रेटेजिक स्विमिंग नेशनल चैंपियनशिप आयोजित की गई थी। इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तैराकों ने हिस्सा लिया। उत्तराखंड से आदित्री ने इसमें प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। अदित्री द टोंस ब्रिज स्कूल में पढ़ती हैं। उन्होंने 50 मीटर आयरनमैन किक केटेगरी के अंडर 10 आयुवर्ग में रजत पदक जीता है। इस स्पर्धा में दिल्ली की आठ वर्षीय आहना ने स्वर्ण पदक, उत्तर प्रदेश की आठ वर्षीय रूचि ने कांस्य पदक हासिल किया। आदित्री के पिता डा. संदीप शर्मा बेटी के प्रदर्शन से काफी खुश हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hello