Aaj Ki Kiran

दुल्हन को घर ले जा रहे दूल्हे की कार पर दबंगों का हमला

Spread the love


-दबंगों ने गहने लूटे फिर बारातियों को पीटा भी, चार लोग गंभीर घायल
गोपालगंज। शादी के बाद दुल्हन को अपने घर ले जा रहे दूल्हे की कार पर दबंगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, दूल्हे की कार भी क्षतिग्रस्त कर दी गई, गनीमत ये रही कि नवविवाहित जोड़े को इस हमले में चोट नहीं आई है। घटना गोपालगंज जिले की है
जहां के नगर थाना क्षेत्र के मठिया गांव में ये वाक्या हुआ। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि पूरा विवाद गाड़ी ले जाने को लेकर हुआ। दरअसल गोपालगंज नगर थाना के मठिया गांव में दूल्हे की कार शादी-समारोह से लौट रही थी। कार में नई-नवेली दुल्हन भी थी। घायल रोहित कुमार के
अनुसार मठिया गांव में सड़क पर कुछ युवकों द्वारा सरस्वती पूजा का पंडाल बनाया गया था। पूजा पंडाल में दूल्हे की कार सट गयी, जिसके बाद दबंगों ने दुल्हन की विदाई कराकर लौट रहे दूल्हे की कार पर हमला कर दिया और कार को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। जख्मी युवक ने आरोप लगाया है कि दुल्हन के सारे गहने भी लूट लिए गए। हमले का विरोध करने पर कार में सवार रोहित कुमार और कृष्णा साह, प्रमोद साह, मनोज साह पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया गया। लोगों ने किसी तरह दूल्हा और दुल्हन
को सुरक्षित घर पहुंचाया। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गयी। सूचना पाकर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने घायलों मामले की जांच शुरू कर दी। नगर इंस्पेक्टर ललन कुमार ने बताया कि मामले में दोनों पक्ष के घायलों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

8 thoughts on “दुल्हन को घर ले जा रहे दूल्हे की कार पर दबंगों का हमला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *