Aaj Ki Kiran

दुर्घटना के आरोपी ट्रक व रोडवेज चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Spread the love



काशीपुर। सड़क दुर्घटना में अलग-अलग स्थानों पर हुई दो लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने दुर्घटनाओं के दोनों आरोपी चालकों के विरू( मुकदमे दर्ज कर लिये हैं।
ग्राम खरमासी निवासी जय प्रकाश ने पुलिस में तहरीर देकर कहा कि वह और उसके पिता बाबूराम बीती 27 अप्रैल की सायं बाइक पर सवार होकर किसी काम से रोशनपुर जा रहे थे कि अलीगंज रोड पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक संख्या आरजे-11 जीए-7237 के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गयी जबकि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, हादसे के बाद ट्रक चालक भाग निकला। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ धारा 279, 304ए, 337 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उधर दूसरी घटना में ग्राम कचनाल गुसाई हेमपुर ईस्माइल निवासी मंजीत सिंह ;50द्ध बाजपुर रोड पर साइकिल मरम्मत की दुकान चलाता था। तीन दिन पूर्व रोजाना की तरह वह अपनी गायों के लिए चारा लेने बाजपुर रोड की ओर जा रहा था। इसी बीच काशीपुर से रूद्रपुर की ओर जा रही हरिद्वार ग्रामीण डिपो की रोडवेज बस संख्या यूके08 पीए-1650 के चालक ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल मंजीत सिंह को एंबुलेंस की मदद से राजकीय चिकित्सालय में जाया गया। रास्ते में उनकी मौत हो गयी। मृतक की पुत्री निशा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रोडवेज चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *