काशीपुर। ट्रक से ट्रक की हुई जबरदस्त भिड़ंत के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी ड्राईवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जनपद मुरादाबाद के थाना बिलारी ग्राम मुंडिया भीकम निवासी इस्तेकार पुत्र रफीक ने आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती 23 जून रात्रि लगभग 11 बजे उसके ट्रक चालक मोहम्मद वसीम व कंडक्टर दीपक ट्रक संख्या यूपी21 सीएन/ 5574 को लेकर महुआखेडा गंज से माल लोड करने आ रहे थे इसी दौरान महुआखेड़ा रोड पर पेट्रोल पंप के पास विपरीत दिशा से तेज गति से चले आ रहे ट्रक संख्या यूपी21 सीएन/1419 के चालक ने उसके ट्रक में टक्कर मार दी। घटना में उसके ड्राईवर व कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घटना में उसका ट्रक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ। घटना के तत्काल बाद आरोपी ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार बताया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
