Aaj Ki Kiran

दीपा जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में पाया प्रदेश में तीसरा स्थान

Spread the love

दीपा जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में पाया प्रदेश में तीसरा स्थान

दीपा जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में पाया प्रदेश में तीसरा स्थान
दीपा जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में पाया प्रदेश में तीसरा स्थान

रुद्रपुर। पुष्पा प्रियंका सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल की कक्षा 10 वीं की छात्रा दीपा जोशी ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। दीपा जोशी के पिता गोपाल दत्त जोशी दिल्ली में टैक्सी चालक हैं। मां गृहणी हैं। दीपा जोशी की बड़ी बहिन सुनीता जोशी ने गत वर्ष कक्षा 10वीं की परीक्षा में 19वां स्थान प्राप्त किया था। दीपा का छोटा भाई हिमांशु भी इसी विद्यालय में पढ़ता है। तीनों भाई बहिन अपनी मां के साथ बरकीडांडी गांव में रहते हैं। दीपा का गांव स्कूल से करीब पांच किमी दूरी पर है। वह साइकिल से विद्यालय आवागमन करती हैं। गोपाल दत्त जोशी का परिवार रमक, देवीधुरा चम्पावत का है। रोजगार व शिक्षा के लिए नानकमत्ता क्षेत्र में रह रहे हैं।

One thought on “दीपा जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में पाया प्रदेश में तीसरा स्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *