Aaj Ki Kiran

दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन 20 जुलाई को

Spread the love

दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन 20 जुलाई को

 

दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन 20 जुलाई को
दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन 20 जुलाई को

काशीपुर। भारत विकास परिषद देवभूमि महिला शाखा द्वारा 20 जुलाई को विशेष निशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी आज देवभूमि महिला शाखा की अध्यक्ष डॉ. शिखा चौहान द्वारा उदयराज प्रेक्षा गृह में पत्रकारों को दी गई।
उन्होंने कहा कि 20 जुलाई को प्रातः 9  बजे से नवीन मंडी पुलिस चौकी के नजदीक एक निशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जरूरतमंद दिव्यांगों को कृत्रिम अंग नाप लेकर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तियों को कृत्रिम अंग निशुल्क दिए जाएंगे, जो पूर्ण रूप से चलने में असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कि उपकरण देने के लिए ऑनलाइन मोबाइल पर पंजीकरण करना शुरू कर दिया है। कोई भी दिव्यांग व्यक्ति अपना पंजीकरण कर सकता है। शिविर में 100 से अधिक लोगों को कृत्रिम अंग देने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई व्यक्ति इस पुनीत कार्य में सहायता करना चाहता है तो वह व्यवस्था कर सकता है। इस दौरान शाखा की अध्यक्ष डॉ. शिखा चौहान, सचिव अनुजा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष दीप्ति गुप्ता, उपाध्यक्ष रेनू अग्रवाल, सहसचिव अर्चना सिंह, सेवा संयोजिका दीपिका अग्रवाल एवं अन्य लोग मौजूद थे।

One thought on “दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन 20 जुलाई को

  1. **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *