दिल्ली के सुंदर नगर में विशालकाय छिपकली देखकर हैरान रह गए लोग

Spread the love


नई दिल्ली।  दिल्ली के पाश इलाके सुंदर नगरी में शुक्रवार की सुबह एक बड़ी छिपकली मानीटर लिजार्ड  देखा गया। इतनी बड़ी छिपकली देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। इसी बीच किसी ने इसकी एक वीडियो बना ली, ये वीडियो कुछ ही देर में इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गई। आसपास के लोगों ने इसके बारे में वन विभाग, दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियों को इसकी सूचना दी। दिल्ली के सुंदरनगर में शुक्रवार को एक बड़ा मॉनिटर लिजर्ड सड़क किनारे घूमता दिखा। आसपास से गुजर रहे लोगों ने उसकी वीडियो मोबाइल में कैद कर ली। अनुमान है कि ये लिजर्ड पास ही स्थिति चिड़ियाघर से निकल, सड़क पर आया है। दिल्ली का चिड़ियाघर भी इसी सुंदर नगर इलाके के पास है, ये दिल्ली का पाश इलाका है। यहीं पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव का घर भी है। आसपास काफी हरियाली है। इसी वजह से इस इलाके में कई बार दुर्लभ तरीके के पशु पक्षी और अन्य चीजें नजर आ जाती है। चिड़ियाघर के कैंपस में रखे गए कुछ उड़ने वाले जानवर भी यहां देखे जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hello