Aaj Ki Kiran

दिनदहाड़े बदमाश गोली मारकर बाइक सवार से 6 हजार रुपए की लूट

Spread the love


सूचना पर पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

तमंचे सहित आरोपी दबोचा
घायल युवक को कराया जिला चिकित्सालय में भर्ती
अनिल शर्मा
मुरादाबाद,
भगतपुर थाना क्षेत्र में युवक को दिनदाहड़े गोली मार कर घायल कर दिया। इसके बाद उसके पास मौजूद नगदी लूट ली। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के पिता ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव सकतपुरा निवासी प्रमेंद्र सिंह किसान हैं। उनके पुत्र अनिकेत ने सिविल से बीटेक किया है। फिलहाल वह काशीपुर से ऑटोकैट का डिप्लोमा कर रहा है। गुरुवार सुबह करीब दस बजे अनिकेत काशीपुर जा रहा था। रास्ते में बुढानपुर अलीगंज से पहले नहर के पास थाना क्षेत्र के ही गांव करिया नगला निवासी अभिषेक उर्फ गांधी ने उसकी बाइक रोक ली। इसके बाद अभिषेक ने तमंचा कनपटी पर लगाकर अनिकेत से छह हजार रुपये लूट लिए। विरोध पर उसकी जांघ से तमंचा सटाकर गोली मार दी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया।
उसी समय अनिकेत के मामा पदिया नगला निवासी मदनपाल अपने साथी अफसर के साथ कार से कहीं जा रहे थे। अनिकेत को घायल पड़ा देख उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद वह उसके कार में डालकर नेफा चौकी ले गए। जानकारी मिलते ही अनिकेत के पिता व दादा केदार सिंह भी पुलिस चौकी पहुंच गए। इसके बाद वह घायल अनिकेत को लेकर थाने पहुंचे और अभिषेक के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी लखपत सिंह ने बताया कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अभिषेक को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *