तेंदुए ने हमला कर व्यक्ति को घायल किया
फोटो-1 तेंदुए के हमले में घायल व्यक्ति
काशीपुर। मानपुर रोड पर एक व्यक्ति पर गुलदार द्वारा हमला किये जाने से एक बार फिर क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। दिन में हुए इस हमले से लोग घरांे से बाहर निकलने में भी भयभीत हो रहे हैं।
जानकारी के अनुसार मानपुर रोड स्थित उजाला अस्पताल के पीछे आज सुबह नौ बजे मानपुर निवासी 50 वर्षीय कृष्ण कुमार ढेला नदी के किनारे पेड़ से लकड़ी काट रहा था कि अचानक पीछे से एक तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। बताया गया कि तेंदुए के हमले के बाद कृष्ण कुमार ने भी हसिये से तेंदुए पर जबाबी हमला किया। इस बीच शोर होने पर लोग भी वहां पहुंच गये और तेंदुआ भाग गया, लेकिन तब तक हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीण उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले आए। साथ ही वन विभाग के कर्मियों ने कृष्ण कुमार से बातचीत कर उसका हाल जाना।