
काशीपुर। तुलाराम राजाराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के वार्षिक परीक्षा में 1309 छात्र और छात्राओं ने प्रतिभाग किया तथा 1270 छात्र-छात्राएं सफल हुए। परीक्षाफल का कुल प्रतिशत 97.02 प्रतिशत रहा, जिसमें प्राइमरी व जूनियर का शत प्रतिशत और सीनियर का 93.63 प्रतिशत परीक्षाफल रहा। जूनियर वर्ग में प्रथम अनुष्का रावत ;1828/2000द्ध 91.40 प्रतिशत, द्वितीय शिखा ;1214/2000द्ध 89.26 प्रतिशत तथा तृतीय अंश ;1705/1920द्ध 88.8 प्रतिशत रहे। सीनियर वर्ग में प्रथम वाणी खुराना ;936/1000द्ध 93.60 प्रतिशत, द्वितीय आराधना शर्मा ;927/1000द्ध 92.7 प्रतिशत तथा तृतीय अनंत माहेश्वरी ;925/1000द्ध 92.5 प्रतिशत रहे। अच्छा प्रदर्शन करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य त्रिवेंद्र सिंह, विद्यालय के व्यवस्थापक की जीडी मठपाल एवं प्रबंध समिति के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। इन्होंने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की प्रार्थना की है।
