काशीपुर। प्रांतीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में तुलाराम राजाराम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नें डिसकस थ्रो, हैडल रेस, ट्रिपल जम्प, हैमर थ्रो में प्रथम स्थान प्राप्त किया। रुद्रपुर में आयोजित प्रांतीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2022 में स्थान बनाया। यह प्रतियोगिता 10 सितंबर से 12 सितंबर 2022 तक रुद्रपुर में संपन्न हुई थी। स्थान प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ियों को विद्यालय प्रबंधक जीटी मठपाल, अध्यक्ष सत्य प्रकाश गुप्ता, विद्यालय प्रधानाचार्य त्रिवेंद्र सिंह, खेल प्रशिक्षक अजुवेन्द्र सिंह व सुमित सारस्वत नें खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
