तीन बाइक चोर गिरफ्तार, आधा दर्जन बाइके बरामद

Spread the love

हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने बुधवार की शाम को क्षेत्र में चैकिंग के दौरान दो चोरी की बाइकों के साथ तीन को दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही से चोरी की चार और बाइकों को बरामद किया है। बाइक चोरों से बरामद की गयी 06 बाइकों में 05 बाइके सिडकुल क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया है। जबकि एक बाइक की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधिात धााराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। सिडकुल थाना एसओ मनोहर सिंह भण्डारी ने बताया कि बीती शाम को पुलिस किर्वी चैक पर चैकिंग अभियान चलाये हुए थी। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार तीन युवकों को रूकने का सकेंत दिया गया। लेकिन बाइक सवार रूकने के बाजय उन्होंने अपनी बाइकों की रफ्तार तेज कर भागने का प्रयास किया। जिन पर पुलिस को शक होने पर उनका पीछा कर कुछ ही दूरी पर दबोच लिया। जिन्होंने भागने का कारण बाइक चोरी होना बताया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही से चोरी की चार और बाइकें बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम आशू कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी औरंगपुर बसंता थाना मंडावली जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल पता किराए का मकान रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार, केशव चैहान पुत्र सतीश चैहान निवासी ग्राम कुरानी थाना जानी जिला मेरठ उत्तर प्रदेश हाल पता किराए का मकान रावली महदूद थाना सिडकुल हरिद्वार और सचिन पुत्र विनोद निवासी ग्राम कुरानी थाना जानी जिला मेरठ उत्तर प्रदेश हाल पता किराए का मकान महादेवपुरम थाना सिडकुल बताया है। आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने बरामद की गयी बाइकों में पांच बाइके सिडकुल क्षेत्र से चोरी करना कबूला है। लेकिन एक बाइक के सम्बंधा में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जिनको मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। (फोटो-08)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hello