अनिल शर्मा
ठाकुरद्वारा ( मुरादाबाद )
ठाकुरद्वारा नगर से लेकर देहात क्षेत्र तक विद्युत विभाग द्वारा अघोषित विद्युत कटौती करने से क्षेत्र की जनता में विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त होता जा रहा है । दिन प्रतिदिन तापमान बढ़ने से अब तापमान 43 डिग्री से पार होने लगा है जिससे गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है । उधर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के दोबारा मुख्यमंत्री बनने के बाद 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के निर्देश के बावजूद भी नगर से लेकर देहात क्षेत्रों में मात्र 5 से 6 घंटे विद्युत आपूर्ति नियमित रूप से दी जा रही है जिससे गर्मी से बेहाल क्षेत्र की जनता में विद्युत विभाग के कर्मचारियों के प्रति आक्रोशित दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है । घरों में रखे रखे कूलर फ्रिज पंखे शो पीस बनाने के कगार पर है उधर किसान अपनी गन्ने की फसल बेचारे की फसल को बचाने के लिए कम वोल्टेज के कारण बोरिंग नहीं चल पा रहे हैं जिससे सिंचाई की भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है क्षेत्र के लोगों ने अघोषित विद्युत कटौती समाप्त कर नियमित रूप से विद्युत आपूर्ति किए जाने की मांग की है ।
।
