बुलंदशहर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने कक्षा 12वीं के लिए सीबीएसई परिणाम 2022 जारी कर दिया है। लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी है। वहीं, सीबीएसई के परिणाम में बुलंदशहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल ;डीपीएसद्ध की तान्या सिंह ने परचम फहराया है। तान्या ने 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं। परीक्षा परिणाम जारी होते ही विद्यार्थी खुशी से झूम उठे।