Aaj Ki Kiran

तमंचा व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

Spread the love

 


काशीपुर। पैगा पुलिस चौकी की टीम ने तमंचा व कारतूस समेत ठाकुरद्वारा क्षेत्र के एक युवक को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक काशीपुर  तथा क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में अवैध असलाह की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पैगा पुलिस चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार, कांस्टेबल जगदीश पाठक व शैलेन्द्र सिंह ने अलीगंज रोड से पैगा की ओर जाने वाले रास्ते पर 315 बोर के एक तमंचे व एक जिन्दा कारतूस सहित  महिपाल सिंह पुत्र नेतराम सिंह निवासी ग्राम तरफ दलपत थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद को गिरफ्तार कर उसके विरु( धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि अभियुक्त को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *